Advertisement

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज हारने के बाद पूर्व दिग्गज ने गौतम गंभीर के फैसलों पर उठाए सवाल, केएल राहुल पर भी की बात

पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने गंभीर के फैसलों पर सवाल खड़े किए कर दिए हैं और साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर भी बात की है.

Latest News
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज हारने के बाद पूर्व दिग्गज ने गौतम गंभीर के फैसलों पर उठाए सवाल, केएल राहुल पर भी की बात

Gautam Gambhir (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाई है. आयरलैंड के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों सीरीज में हार मिली. हालांकि, इन दोनों सीरीज में हार के बाद गौतम गंभीर पर सवाल खड़े होने लगे हैं. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने गंभीर के फैसलों पर सवाल खड़े किए कर दिए हैं और साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर भी बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

पूर्व दिग्गज ने गंभीर पर उठाए सवाल

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "वो बीच में टी20 विश्व कप जीत लेंगे, चैंपियंस ट्रॉफी जीत लेंगे और फिर गंभीर की बहुत तारीफ होगी, जबकि गंभीर को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. टीम मैनेजमेंट को जवाबदेह होना होगा. वो जिम्बाब्वे को हरा देंगे, फिर श्रीलंका और वेस्टइंडीज को हरा देंगे और फिर कहने लगेंगे कि भारत फॉर्म में वापस आ गया है. अगर आप जिम्बाब्वे, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के मैचों को अहम सीरीज मानते हैं, तो टीम के लिए कोई गुंजाइश नहीं है. दुर्भाग्य से, वो ऐसा ही करते रहेंगे. भारत का प्रदर्शन मजबूत टीमों के खिलाफ कैसा रहता है, इसे पैमाना माना जाना चाहिए, न कि कमजोर रैंकिंग वाली टीमों पर मिली जीत को." 

उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा वनडे मैच नहीं हैं. बस कुछ ही वनडे मैच बचे हैं. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज, आईपीएल और विश्व कप होगा. सच कहूं तो, बार-बार बदलाव करके तैयारी करने का ये सही तरीका नहीं है. शुभमन गिल ने खुद कहा था कि अगर लगातार इतनी चोटें लग रही हों तो हम क्या कर सकते हैं? खिलाड़ी आए दिन चोटिल हो रहे हैं."

राहुल को लेकर क्या बोले पूर्व दिग्गज?

उन्होंने कहा, "क्या कोई इतने बड़े स्कोर का पीछा करते समय केएल राहुल को छठे नंबर पर भेजेगा? उस खिलाड़ी ने आपके लिए कई मैच जिताए हैं. आपने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप केएल राहुल का भी कर रहे हैं. क्या राहुल छठे या सातवें नंबर के बल्लेबाज हैं? ये उनके साथ सरासर नाइंसाफी है. कल उनकी बॉडी लैंग्वेज भी ऐसी लग रही थी जैसे वो नर्वस हों." 

श्रीकांत ने कहा, "रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली का साथ देने के लिए राहुल सबसे सही खिलाड़ी थे, न कि तब क्रीज पर आना जब जरूरी रन रेट पहुंच से बाहर हो चुका था. भारत को जोस बटलर जैसी भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी की जरूरत थी. यहीं पर किशन और श्रेयस अय्यर जल्दी आउट हो गए. अगर राहुल चौथे नंबर पर आते, तो वो विराट कोहली का अच्छा साथ देते, जैसा उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में कई बार किया था. राहुल आसानी से रन की गति बढ़ा सकते हैं. इसके बजाय, उन्हें तब बैटिंग के लिए भेजा गया जब मैच लगभग खत्म हो चुका था. अक्षर पटेल के साथ प्रति ओवर 15 रन की जरूरत होने पर वो भला मैच कैसे जिता सकते थे?"

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement