Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में आया भूचाल, महिला टीम की कप्तान ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप; जानें पूरा मामला

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहांआरा आलम ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. हालांकि अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ी के लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करेगा.

Latest News
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में आया भूचाल, महिला टीम की कप्तान ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप; जानें पूरा मामला

alleges sexual harassment

Add DNA as a Preferred Source

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान जहांआरा आलम ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. हालांकि अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ी के लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित करेगा. इतना ही नहीं बोर्ड ने समिति को 15 दिनों के भीतर अपने निष्कर्ष और सिफारिशें प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया है. क्रिकेटर ने पूर्व चीफ सिलेक्टर और टीम मैनेजेर मंजरुल इस्लाम पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

बांग्लादेश बोर्ड ने जारी किया बयान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर अपन बयान में लिखा, "बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व सदस्य की ओर से गंभीर आरोपों पर चिंता व्यक्त की है. ये मामला संवेदनशील है. बोर्ड ने इन आरोपों के लिए समिति का गठिन करने का फैसला किया है, जो इस केस पर जांच करेगी. ये समिति 15 दिनों के भीतर निष्कर्ष प्रस्तुत करेगी."

बयान में आग लिखा, "बोर्ड अपने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक और पेशेवर वातावरण चाहता है. बोर्ड हमेशा गंभीर मामलो को गंभीरता से लेता है और इसकी निष्कर्ष जांच कर उचित कार्रवाई करेगा."

पूर्व कप्तान ने एक पत्रकार को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया है. वो बगैर इजाजत कंधों पर हाथ रखते और ऐसी निजी बातें करते थे. इससे असहज महसूस होता है. पूर्व सिलेक्टर और टीम मैनेजर हाथ मिलाने के बजाय गले लगाने के लिए पास आते है. जहांआरा के अनुसार, उन्होंने इसकी शिकायत बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर शफीउल इस्लाम नादेल और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी की थी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement