क्रिकेट
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारी पुख्ता कर ली है. इंग्लैंड ने जिम्बॉब्वे को एकमात्र टेस्ट मैच में एक पारी और 45 रन के अंतर से हरा दिया है.
जिम्बॉब्वे की दूसरी पारी भी तीन दिन में ही सिमट गई और इंग्लैंड ने एकमात्र टेस्ट मैच में उसे एक पारी और 45 रन के अंतर से हराकर भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी पुख्ता कर ली है. इंग्लैंड के छह विकेट पर 565 रन के जवाब में जिम्बॉब्वे की टीम 265 और 255 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 20 जून से पांच टेस्ट की सीरीज खेलनी है.
वैसे इस हार के बावजूद जिम्बॉब्वे की टीम ने इंग्लैंड के आगे आसानी से घुटने नहीं टेके. बाईस साल में पहली बार इंग्लैंड से टेस्ट खेल रही जिम्बॉब्वे टीम को पहले ही दिन झटका लगा था. जब उसके तेज गेंदबाज रिचर्ड एंगारावा नौ ओवर फेंकने के बाद कमर की चोट के कारण बाहर हो गए. इंग्लैंड ने पहले ही दिन तीन विकेट पर 498 रन बना लिये थे और दूसरे दिन पारी की घोषित कर दी. एंगारावा बल्लेबाजी के लिये नहीं आये. जिससे इंग्लैंड को दोनों पारियों के मिलाकर 18 विकेट की लेने ही पड़े .
Back with a bang! 💥
— England Cricket (@englandcricket) May 24, 2025
England secure their first win of the summer by an innings and 45 runs ‼️ pic.twitter.com/aNcdmB9wc8
जिम्बॉब्वे के लिये ब्रायन बेनेट ने शतक लगाया. जबकि सीन विलियम्स 82 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सिकंदर रजा ने 68 गेंद में 60 रन बनाये. जिम्बॉब्वे ने आखिरी छह विकेट 109 रन के भीतर गंवा दिये. बशीर ने दूसरी पारी में 81 रन देकर छह विकेट लिये और मैच में 143 रन देकर नौ विकेट चटकाये.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.