Advertisement

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, CSK के गेंदबाजी की हुई टीम में वापसी

England Test squad: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड के टीम का ऐलान हो गया है. जिसमें बेन स्टोक्स कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

Latest News
 भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, CSK के गेंदबाजी की हुई टीम में वापसी
Add DNA as a Preferred Source

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें कुल 14 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से हेडिंग्ले में होगी. जिसमें बेन स्टोक्स इंग्लैंड टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

वही पहले टेस्ट मैच में जो रूट, ओली पोप और बेन डकेट को भी मौका मिला है. वही आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे जेमी ओवरटर्न की पूरे 3 तीन के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. 

कई युवा खिलाड़ियों को मिला टीम में मौका 

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. जिसमें सैम कुक, जैकब बेथेल और जोश टंग जैस युवा खिलाड़ी शामिल हैं. वही स्क्वाड में बतौर स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को मौका दिया गया है. जबकि विकेटकीपर की भूमिका में जिमी स्मिथ नजर आएंगे. 

हालांकि इंग्लैंड को पहले टेस्ट में एक झटका भी लगा है. गंस एटकिंसन को फिलहाल हैमस्ट्रिंग की चोट से सामना कर रहे हैं. जिसके वजह से उनको भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला है. 

टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement