क्रिकेट
Dickie Bird Death: क्रिकेट की दुनिया में जाने-माने अंपायर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. यहां देखें कि उनकी मृत्यु कैसे हुई है.
इंग्लैंड के दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. इंग्लैंड के यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब ने इसकी जानकारी दी है. अंपायरिंग करियर से पहले डिकी ने क्रिकेट में अपने बल्ले से भी खूब धमाल मचा चुके हैं. हालांकि वो इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सके थे. लेकिन बतौर अंपायर डिकी बर्ड ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई हुई है. इसी वजह से उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर है.
इंग्लैंड के क्रिकेट क्लब ने दी डिकी की मौत की खबर
इंग्लैंड के यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब ने डिकी बर्ड के निधन की खबर दी है. उन्होंने एक स्टेटमैंट जारी करते हुए लिखा, यह अत्यंत दुख के साथ है कि यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब क्रिकेट की सबसे प्रिय शख्सियतों में से एक हेरोल्ड डेनिस "डिकी" बर्ड एमबीई ओबीई के निधन की घोषणा करता है. जिनकी 92 साल की आयु में घर पर शांति से मृत्यु हो गई.
आपको बता दें कि डिकी बर्ड का निधन जब हुआ, तो वो अपने घर पर ही थे. हालांकि इस बात ये साफ जाहिर होता है कि डिकी को किसी भी तरह की बिमारी या अटैक नहीं आया था. हालांकि उनकी मृत्यु आसानी से हो गई है. इसकी जानकारी क्रिकेट क्लब ने दी है. नहीं डिकी क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान नहीं बना सके और उन्हें एक भी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला. लेकिन डिकी ने 93 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं.
ऐसा रहा डिकी का अंपायरिंग करियर
डिकी बर्ड ने क्रिकेट नहीं बल्कि अंपायरिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. डिकी ने 66 टेस्ट मैच और 69 वनडे मैचों में अंपायरिंग की है. इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष पद को भी संभाला था. उनका जन्म 19 अप्रैल साल 1933 में हुआ था. नहीं अब 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.