Advertisement

ENG W VS IND W: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, बीच सीरीज से बाहर हुई कप्तान

Nat Sciver-Brunt ruled out : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस बीच इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. सीरीज के बीच चोटिल होने की वजह से कप्तान बचे हुए मैच से बाहर हो गई है.

Latest News
ENG W VS IND W: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, बीच सीरीज से बाहर हुई कप्तान
Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज महिला टीमों के बीच खेली जा रही है. टी20 इंटरनेशनल सीरीज के शेष दो मैचों से चोटिल होने के कारण इंग्लैंड की कप्तान बाहर हो गईं. उन्हें बाईं जांघ में चोट लगी है. नैट सिवर-ब्रंट के जगह टैमी ब्यूमोंट टीम की कमान संभालेंगी. ब्यूमोंट ने ब्रिस्टल में तीसरे मैच के दौरान भी सिवर-ब्रंट के मैदान से बाहर रहने के दौरान टीम की अगुवाई की थी.

सिवर ब्रंट की जगह टीम में शीर्ष क्रम की बल्लेबाज माइया बाउचियर को शामिल किया गया है. ईसीबी के मुताबकि स्कैन से पता चला है कि ब्रिस्टल में लगी चोट के कारण नैट सिवर-ब्रंट भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शेष मैचों को नहीं खेल पायेंगी. 

वनडे सीरीज में कर सकती हैं वापसी 

नैट सिवर-ब्रंट के तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए फिट होने की उम्मीद है. सिवर-ब्रंट के वनडे सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है. भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हैं. भारत ने पहले दो मैच जीते थे और तीसरा मैच केवल पांच रनों के करीबी अंतर से हार गया था.

अब 9 जुलाई को टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. जिसमें जीत दर्ज करने पर भारत सीरीज पर कब्जा कर लेगी. वही इंग्लैंड मैच जीतकर सीरीज बराबरी पर लाना चाहेगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement