क्रिकेट
Ben Stokes Controversy: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया है. ईसीबी ने एक रिलीज में बताया कि कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन नाइट क्लब विवाद को लेकर टीम से बाहर हुए हैं.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसकी पहला मैच इंग्लैंड ने 115 रनों से अपने नाम कर लिया था. वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून से 21 जून तक खेला जाना है. लेकिन इससे पहले इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स पर गाज गिर गई है और वो दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया है. ईसीबी ने एक रिलीज में बताया कि कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन नाइट क्लब विवाद को लेकर टीम से बाहर कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिरी पूरा मामला क्या कहा है.
दूसरे टेस्ट से बाहर हुए बेन स्टोक्स
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने रिलीज में बताया कि कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को टीम से बाहर किया है और दूसरे टेस्ट के स्क्वाड में जोफ्रा आर्चर और जॉर्डन कॉक्स को टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा.
Joe Root will lead the team as Interim Captain at the Kia Oval.
— England Cricket (@englandcricket) June 10, 2026
Click below for our 15-player squad for the 2nd Test 📝
ईसीबी ने किसे बनाया कप्तान?
कप्तान बेन स्टोक्स के बाहर होने के बाद ईसीबी ने दूसरे खिलाड़ी कप्तान बनाया है. दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्टोक्स की गैरमौजूदगी में जो रूट को कप्तान बनाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रूट कप्तानी करते हुए नजर आएंगी.
क्या है नाइट क्लीब मामला?
न्यूजीलैंड के खिलाफ 115 रनों से जीत के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन जीत का जश्न मनाना के लिए नाइट क्लब में गए थे. हालांकि, बेन स्टोक्स ने ईसीबी के निमयों का उल्लंघन करते टीम कर्फ्यू के नियम को तोड़ दिया. इस दौरान स्टोक्स और एटकिंसन की रग्बी खिलाड़ी से बहस भी हो गई थी और बहस इतनी बढ़ गई कि खिलाड़ियों के बीच मारपीट होने लगी. इसका वीडियो सामने आते ही ईसीबी ने तुरंत एक्शन लेने का फैसला लिया.
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टंग.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से