Advertisement

ENG Vs AUS 3RD ODI: हैरी ब्रुक के लिए आज है आखिरी मौका, जानें भारत में कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

ENG Vs AUS 3RD ODI Live Telecast: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाने वाला है. कप्तान हैरी ब्रुक के लिए यह करो या मरो जैसी चुनौती है. 

Latest News
ENG Vs AUS 3RD ODI: हैरी ब्रुक के लिए आज है आखिरी मौका, जानें भारत में कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

ENG Vs AUS 3RD ODI Live Telecast

Add DNA as a Preferred Source

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया(England Vs Australia ODI Series) के बीच रोमांचक वनडे सीरीज चल रही है. 5 मैचों की सीरीज में मेजबान इंग्लिश टीम अब तक दोनों मुकाबले गंवा चुकी है. तीसरा मुकाबला निर्णायक है और अगर हैरी ब्रुक ब्रिगेड कमबैक करने में नाकाम रही, तो सीरीज भी गंवा देंगे. भारत में भी इस सीरीज को लेकर काफी रोमांच है और फैंस बेसब्री से तीसरे मैच का इंतजार कर रहे हैं. जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं. 

England Vs Australia 3RD ODI के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा? 
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (ENG Vs AUS 3RD ODI Venue) चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा.


यह भी पढ़ें: टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली 5 टीमें


ENG Vs AUS 3RD ODI मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे से खेला जाएगा? 
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा. इस मैच के लिए टॉस शाम 5.00 बजे होगा.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर कैसे देख सकते हैं? 
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का लाइव प्रसारण (England vs Australia 3rd ODI Match Live Telecast) भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. 


यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के सामने साख का संकट, तीसरे ODI में पिच से कहां होगा खेल  


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की Live Streaming कहां देख सकते हैं?
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव, फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement