Advertisement

हाथ मिलाने से परहेज़, आउट होने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के बीच ये चल क्या रहा है!

Hardik Pandya and Shubman Gill Tense Moments: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के ईगो क्लेश देखने को मिला. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.

Latest News
हाथ मिलाने से परहेज़, आउट होने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के बीच ये चल क्या रहा है!
Add DNA as a Preferred Source

GT VS MI IPL 2025 Eliminator: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफायर-2 में पहुंच गई. जहां एमआई का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा. गुजरात और मुंबई के मैच में अजीबोगरीब पल देखने को मिला.  जिसमें शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या के बीच ईगो क्लेश देखने को मिला.

टॉस होने से पहले ही दोनों कप्तानों के बीच तनाव चरम था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस को करीब मुकाबले में 20 रन से धूल चटा दी. जिसके साथ ही गुजरात का सफर आईपीएल 2025 में खत्म हो गया. 

टॉस के समय हार्दिक और शुभमन में दिखा तनाव 

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में हार्दिक पांड्या टॉस जीतने के बाद रवि शास्त्री के बात करने के लिए आए.  तो एक समय ऐसा लगा कि वो शुभमन गिल से हाथ मिलाने जा रहे हैं. इस बीच दोनों कप्तानों ने अपना हाथ पीछे खींच लिया. जिसके बाद एक अजीबोगरीब मौहाल देखने को मिला. हालांकि इसको रवि शास्त्री ने बातचीत के जरिए टाल दिया. दरअसल टॉस के बाद दोनों कप्तान हाथ मिलाते हैं. जो एक पुरानी पंरपरा है. 

 

इसके बाद शुभमन गिल के आउट होने पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या उनके उसके चेहरे पर चिल्लाया और गिल को बाहर भेज दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. जिससे दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्वी देखने को मिलता है. 
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement