Advertisement

Rawalpindi Stadium Drone Attack: भारत के ड्रोन हमले में तबाह हुआ रावलपिंडी स्टेडियम, शाम को होना था मैच; देखें VIDEO

Rawalpindi Stadium Damaged: भारतीय सेना के ड्रोन हमले में पाकिस्तान का फेमस मैदान रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Rawalpindi Stadium Drone Attack: भारत के ड्रोन हमले में तबाह हुआ रावलपिंडी स्टेडियम, शाम को होना था मैच; देखें VIDEO
Add DNA as a Preferred Source

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारत सेना के ड्रोन हमले में पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मौजूद नेशनल क्रिकेट स्टेडियम इसका शिकार हो गया. 

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर आज रात 8 बजे होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग के मैच से कुछ घंटे पहले ड्रोन से हमला किया गया. स्टेडियम में आज पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मैच होना था. हालांकि इस बात की पुष्टि भारत सरकार ने अभी तक नहीं की है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में स्टेडियम की छत, वीआईपी बॉक्स और मीडिया गैलरी पूरी तरह से तबाह हो गया है. इस मैदान पर आज शाम को पाकिस्तान सुपर लीग का मैच खेला जाना था. जिसे अब कराची में शिफ्ट कर दिया गया है. 

ड्रोन हमले के बाद PCB ने बुलाई इमरजेंसी बैठक 

पाकिस्तान के जियो सुपर टीवी के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीएसएल के बचे हुए मैचों को लेकर एक बैठक कर रही है. इस मीटिंग को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर ड्रोन हमले के बाद बुलाया गया है.

पीसीबी इस बैठक में पाकिस्तान सुपर लीग के पोस्टपोन करने या मैच को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने पर चर्चा कर सकती है.ऐसे रिपोर्ट सोशल मीडिया पर चल रहे हैं. 
 

यहां भी खबर पढ़े - एक टेस्ट खेलने के लिए रोहित शर्मा को कितनी मिलती थी रकम, संन्यास के बाद अब मिलेगी इतनी पेंशन

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement