क्रिकेट
बीसीसीआई और ड्रीम 11 की डील खत्म हो गई है. एशिया कप के लिए बोर्ड को जल्द ही नया स्पॉसरशिप की तलाश करनी होगी.
भारत सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग बिल पास किया है, जिसके बाद सभी गेमिंग ऐप पर बैन लगाया जाएगा. इसमें ड्रीम 11 सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा है. क्योंकि ड्रीम11 का बीसीसीआई के साथ अगले तीन साल तक डील चल रही थी. लेकिन बिल पास होने के बाद बीसीसीआई और ड्रीम 11 की डील पर असर पड़ा. अब ऐसा कहा जा रहा है कि ड्रीम 11 ने बीसीसीआई के साथ स्पॉन्सरशिप खत्म कर दी है. ये डील साल 2023 में शुरू हुई थी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खत्म होने वाली थी. लेकिन समय से पहले ही दोनों के बीच डील खत्म हो गई है.
खत्म हुई ड्रीम11 और बीसीसीआई की डील
द इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ड्रीम 11 के कुछ अधिकारी बीसीसीआई ऑफिस पहुंचे थे, जहां बीसीसीआई सीईओ हेमंग अमीन के सामने उन्होंने साफ कर दिया कि वो स्पॉन्सरशिप आगे जारी नहीं रख पाएंगे. अब डील खत्म होने के बाद टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम 11 नहीं लिखा होगा. हालांकि बीसीसीआई नए स्पॉन्सरशिप के लिए जल्द ही टेंडर जारी कर सकता है.
कब हुई थी ड्रीम 11 की शुरुआत?
ड्रीम 11 की शुरुआत लगभग 18 साल पहले हुई थी. ड्रीम 11 साल 2008 में लॉन्च हुआ था और उसके बाद से ड्रीम 11 ऑनलाइन की दुनिया में बेताज बादशाह बन गया. भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लैटफॉर्म ड्रीम 11 ही है. इसकी ब्रांड वैल्यू 69 हजार करोड़ रुपये की है. हालांकि ड्रीम 11 ने बीसीसीआई के साथ 358 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप डील की थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.