क्रिकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18 साल के बाद आईपीएल ट्रॉफी जीती. मगर इस बीच आरसीबी फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली की टीम 2 अरब डॉलर रुपये में बिक सकती है.
आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के बाद जीता है. मगर अब आरसीबी के फैंस के लिए बैड न्यूज सामने आई है. बेंगलुरु के खिताबी जीत का जश्न खत्म भी नहीं हुआ था कि टीम के मालिक ने अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए काम शुरु कर दिए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में डियाजियो कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है. डियाजियो ने टीम बेचने के संभावना की तलाश तब शुरु की है. जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ से 11 फैंस अपनी जान गंवा बैठे.
Bloomberg के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी डियाजियो ने निवेश बैंकों और वित्तीय सलाहकारों संपर्क साधा है. जिससे टीम के सही कीमत का आकलन किया जा सके. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डियाजियो के हिस्सेदारी की बोली 2 अरब डालर तक लग सकती हैं. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है.
डियाजियो भारत में यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के सहारे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऑनर है. साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से पहले विजय माल्या ने भारी-भरकम की बोली लगाकर आरसीबी टीम खरीदी थी. मगर साल 2016 में किंगफिशर एयरलाइंस बंद होने और कर्ज ना चुका पाने की वजह से बाद में डियाजियो ने माल्या की शराब कंपनी खरीदकर आरसीबी पर अपना पूरा कंट्रोल कर लिया.
डियाजियो कंपनी शराब बनाने का काम करती है. मगर इस सीजन भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल में शराब और किसी भी प्रकार के तंबाकू के सामान का विज्ञापन करने से रोक दिया था. जिससे टीम के मालिक का कुछ हद तक घाटा हुआ है. ऐसे में एक वजह ये भी हो सकती है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18 साल के बाद आईपीएल का खिताब जीतकर फैंस का दिल खुश कर दिया. वही विराट कोहली का सपना भी आरसीबी के साथ ट्रॉफी जीतने का पूरा हो गया. मगर अब फ्रेंचाइजी के बिकने के खबर पर फैंस को करार झटका लगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.