Advertisement

DC vs RR Pitch Report: दिल्ली में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

DC vs RR Pitch Report: आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जानिए पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
DC vs RR Pitch Report: दिल्ली में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज मारेंगे बाजी? जानें कैसी है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

_DC vs RR Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों पहली बार मिली. वहीं राजस्थान की टीम अपने 6 मैचों में से सिर्फ 2 मुकाबले जीत सकी है. ऐसे में आरआर को जीत के साथ आईपीएल 2025 में वापसी की उम्मीद है. लेकिन दिल्ली को उसके घर पर हराना काफी आसान नहीं होगा. आइए जानते हैं कि अरुण जेटली स्टेडियम में रनों की बारिश होगी या गेंदबाजों का बोलबाला रहा है.

डीसी वर्सेस आरआर मैच के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान की बाउंड्री काफी छोटी है, जिससे रन आसानी से बनते हैं. डीसी और एमआई के बीच इसी मैदान पर पिछला मुकाबला खेला गया था, एमआई ने पहले 200 से अधिक रन बना दिए थे और दिल्ली ने भी 200 के करीब स्कोर पहुंचा दिया था. ऐसे में दिल्ली और राजस्थान मुकाबला भी काफी हाई स्कोरिंग हो सकता है. 

अरुण जेटली स्टेडियम के आईपीएल रिकॉर्ड

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 91 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 44 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं रनों का पीछा करने वाली टीम 46 बार जीती है. इस पिच पर औसतन स्कोर 170 रनों का है. लेकिन कई बार यहां बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. हालांकि यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान की टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली की टीम 14 बार जीती है. इन आंकड़ों को देखने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती है. 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम

केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकांडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव.

राजस्थान रॉयल्स की टीम

संजू सैमसन, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा और संदीप शर्मा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement