Advertisement

DC vs RR Pitch Report: दिल्ली में गेंदबाजों का रहेगा दबदबा या बल्लेबाज का होगा बोलबाला? जानें कैसा है पिच का हाल

DC vs RR Pitch Report: आईपीएल 2026 का 62वां दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार 16 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

Latest News
DC vs RR Pitch Report: दिल्ली में गेंदबाजों का रहेगा दबदबा या बल्लेबाज का होगा बोलबाला? जानें कैसा है पिच का हाल

DC vs RR Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2026 का 62वां दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार 16 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली का सफर लगभग खत्म हो गया है, क्योंकि टीम बचे हुए अपने दोनों मैच जीत भी ले, तो टीम के पास सिर्फ 14 की अंक होंगे. ऐसे में अब डीसी की टीम राजस्थान का खेल बिगाड़ सकती है और ये एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है. आइए जानते है कि दिल्ली की पिच कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे दबदबा है. 

दिल्ली की पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस सीजन दिल्ली में काफी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिले हैं. गेंदबाजों की इस मैदान पर खूब धुनाई होती है. ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकते हैं. इस पिच पर केकेआर ने दिल्ली को करारी शिकस्त दी थी और 14.2 ओवरों में ही टारगेट चेज कर दिया था. 

DC vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 16 मुकाबले में जीत हासिल की है, जबकि 15 बार राजस्थान जीती है. हालांकि, दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है और इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीदे हैं. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली- अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ और काइल जैमीसन.

राजस्थान- रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, काइल जेमिसन और कुलदीप सेन.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement