Advertisement

DC vs RCB Weather Report: डीसी-आरसीबी मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा है दिल्ली के मौसम का हाल

DC vs RCB Weather Report: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. जानें मौसम का हाल कैसा है.

Latest News
DC vs RCB Weather Report: डीसी-आरसीबी मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा है दिल्ली के मौसम का हाल

DC vs RCB Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहल दिल्ली की टीम ने आरसीबी को उसके घर पर करारी शिकस्त दी थी. लेकिन अब विराट कोहली की बेंगलुरु दिल्ली को उसके घर पर हराकर अपनी बेइज्जती का बदला लेना चाहेगी. लेकिन मैच से पहले फैंस को बारिश का डर सता रहा है. आइए जानते हैं कि डीसी बनाम आरसीबी मैच के दौरान दिल्ली में मौसम का हाल कैसा रहेगा. 

दिल्ली वेदर रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के दौरान दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. हालांकि तापमान 30 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 

किस टीम का पलाड़ा भारी?

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले हैं. आरसीबी ने 19 बार जीत हासिल की है. जबकि दिल्ली को 12 बार जीत मिली है. हालांकि दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. इन आंकडों को देखने के बाद आरसीबी का दिल्ली पर पलड़ा भारी है. लेकिन पिछली बार डीसी ने बाजी मारी थी और अब आरसीबी अपना बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है. 

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकांडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगिसानी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी और यश दयाल.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement