Advertisement

DC vs RCB Dream11 Prediction: विराट या राहुल किसे चुने कप्तान? डीसी-आरसीबी मैच से इन खिलाड़ियों को लेकर बनाए परफेक्ट ड्रीम 11

DC vs RCB Dream11 Prediction: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच से इन खिलाड़ियों को चुनकर अपनी परफेक्ट ड्रीम 11 बना सकते हैं.

Latest News
DC vs RCB Dream11 Prediction: विराट या राहुल किसे चुने कप्तान? डीसी-आरसीबी मैच से इन खिलाड़ियों को लेकर बनाए परफेक्ट ड्रीम 11

DC vs RCB Dream11 Prediction

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहल दिल्ली की टीम ने आरसीबी को उसके घर पर करारी शिकस्त दी थी. लेकिन अब विराट कोहली की बेंगलुरु दिल्ली को उसके घर पर हराकर अपनी बेइज्जती का बदला लेना चाहेगी. हालांकि आप इस मैच से इन खिलाड़ियों को लेकर अपनी परफेक्ट ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं और साथ ही इन्हें अपना कप्तान और उपकप्तान भी चुन सकते हैं.  

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 92 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 45 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं रनों का पीछा करने वाली टीम 46 बार जीती है. इस पिच पर औसतन स्कोर 170 रनों का है. लेकिन कई बार यहां बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. हालांकि यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं.

DC vs RCB ड्रीम 11 टीम

  • कप्तान- विराट कोहली
  • उपकप्तान- केएल राहुल
  • विकेटकीपर- जितेश शर्मा
  • ऑलराउंडर- अक्षर पटेल, रोमारियो शेफर्ड
  • बल्लेबाज- रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, ट्रिस्टन स्टब्स
  • गेंदबाज- मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, कुलदीप यादव 
  • इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा या मुकेश कुमार

डीसी-आरसीबी का फुल स्क्वाड

दिल्ली- केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकांडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव.

आरसीबी- रजत पाटीदार, विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगिसानी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी और यश दयाल.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement