Advertisement

DC vs KKR Weather Report: क्या डीसी-केकेआर मैच में बारिश बनेगी विलेन, जानें कैसा है दिल्ली के मौसम का हाल

DC vs KKR Weather Report: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइजडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 48वां मुकाबला अरुट जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. जानें दिल्ली के मौसम का हाल कैसा है.

Latest News
DC vs KKR Weather Report: क्या डीसी-केकेआर मैच में बारिश बनेगी विलेन, जानें कैसा है दिल्ली के मौसम का हाल

DC vs KKR Dream11 Prediction

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइजडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 48वां मुकाबला दिल्ली के अरुट जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली ने अपने घर पर पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ हार सामना किया है. ऐसे में टीम को जीत की तलाश होगी. लेकिन केकेआर का पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश में धुल गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था. हालांकि फैंस को मैच में बारिश का डर सता है. आइए जानते हैं कि मैच के दौरान दिल्ली के मौसम का हाल कैसा रहेगा. 

दिल्ली का वेदर रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के दौरान दिल्ली का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार, डीसी-केकेआर मैच में बारिश विलेन नहीं बनेगी. यानी फैंस इस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 93 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 45 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं रनों का पीछा करने वाली टीम 47 बार जीती है. इस पिच पर औसतन स्कोर 170 रनों का है. लेकिन कई बार यहां बड़े स्कोर देखने को मिले हैं. हालांकि यहां कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकांडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव.

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिटी सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मूइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारखंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement