क्रिकेट
David Warner Prediction: आईपीएल 2025 के फाइनल मैच को लेकर डेविड वार्नर ने बड़ी भविष्यवाणी की है. आइए जानें वार्नर ने किस टीम नया आईपीएल चैंपियंन बताया है.
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. क्वालीफायर-2 मैच में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली. अब 3 जून को आईपीएल को नया चैंपियंन मिलेगा.
इस बीच लोगों की भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आईपीएल 2025 के फाइनल को लेकर बड़ी प्रिडिक्शन की है. आइए जानें उन्होंने किस टीम को आईपीएल खिताब जीतने की भविष्यवाणी की है.
आईपीएल फाइनल मैच से पहले डेविड वार्नर ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया कि कौन-सी टीम आईपीएल ट्रॉफी जीतेगी. वही फाइनल में किस खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलेगा. दरअसल सोशल मीडिया पर एक फैन ने वार्नर से पूछा कि डेविड, आपको क्या लगता है, आईपीएल 2025 का चैंपियन कौन होगा?
I think RCB and Josh hazelwood man of the match https://t.co/JUdTxak0hm
— David Warner (@davidwarner31) May 31, 2025
जिसका जवाब देते हुए वार्नर ने कहा कि मुझे लगता है कि आरसीबी और जोश हेजलवुड मैन ऑफ द मैच होंगे. 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल मैच खेला जाएगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 11 मैचों में 15.80 की औसत से 21 विकेट झटके हैं. आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-1 हेजलवुड ने 3 विकेट लिए हैं.
वो ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं. जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा है. मगर आरसीबी को पहला खिताब दिलाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.