Advertisement

CSK VS SRH Pitch Report: चेपॉक में बरसेंगे रन या गेंदबाज करेंगे धमाका, देखें एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

CSK VS SRH Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 43वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए जानें इस मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दबदबा होगा.

Latest News
CSK VS SRH Pitch Report: चेपॉक में बरसेंगे रन या गेंदबाज करेंगे धमाका, देखें एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Chepauk Stadium Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad Pitch Report: आईपीएल 2025 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मैच काफी अहम है. क्योंकि सीएसके और एसआरएच की स्थिति अंकतालिका में एक जैसी है. दोनों टीमों ने 8-8 मैच खेले हैं और सिर्फ 2 मुकाबले में जीत मिली है. 

चेन्नई और हैदराबाद के मुकाबले में जो भी टीम हारी वो आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो वाली जंग होगी. 

सीएसके वर्सेस एसआरएच मैच के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद रहती है. लेकिन अगर बल्लेबाज धैर्य के साथ इस पिच पर खेले. तो चेपॉक की पिच पर रन भी देखने को मिलते हैं. 

वही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. क्योंकि ओस की वजह से स्पिन गेंदबाजों को मदद नहीं मिलती है. ऐसे में इस विकेट पर कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना चाहेगी. 

एमए चिदंबरम स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड 

आईपीएल में अबतक एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुल 89 मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 51 मैच में जीत मिली है. वही 38 मुकाबले में रनों की पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है. 

इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 213 रन है. जोकि पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला था. वही इस पिच का सबसे कम स्कोर 70 रन है. 

यहां भी पढ़े- पृथ्वी शॉ ने एक्स गर्लफ्रेंड को दिया दगा! इस लड़की के साथ घूमते आए नजर; देखें VIDEO 
 

सीएसके बनाम एसआरएच हेड टू हेड

आईपीएल में अबतक चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 21 मैच खेले गए हैं. जिसमें सीएसके को 15 मुकाबले में जीत मिली है. वही हैदराबाद के खाते में सिर्फ 6 मैच गए हैं.  वही दोनों टीमों के बीच एक भी मैच बेनतीजा नहीं रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड  

चेन्नई सुपर किंग्स टीम : रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, रचिन रवींद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम कुरेन, मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, खलील अहमद

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, अथर्व तायदे, सचिन बेबी, अनिकेत वर्मा
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement