Advertisement

CSK vs SRH Pitch Report: एसआरएच के खिलाफ सीएसके के लिए करो या मरो मुकाबला? जानें कैसी होगी चेपॉक की पिच

CSK vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार 18 मई को चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा.

Latest News
CSK vs SRH Pitch Report: एसआरएच के खिलाफ सीएसके के लिए करो या मरो मुकाबला? जानें कैसी होगी चेपॉक की पिच

CSK vs SRH Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार 18 मई को चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. सीएसके के लिए ये मुकाबला करो या मरो होने वाला है. क्योंकि टीम की एक बार टीम का सपना तोड़ सकती है और उन्हें प्लेऑफ से बाहर कर सकती है. हालांकि, हैदराबाद के लिए भी ये अहम मैच है, क्योंकि टीम के पास 14 पॉइंट्स और टीम को टॉप-2 में जगह बनानी है, तो दोनों ही मैच जीतने होंगे. ऐसे में ये मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि इस पिच से गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलेगा. 

चेपॉक की पिच रिपोर्ट

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम को चेपॉक नाम से भी जाना जाता है. इस पिच पर स्पिनर्स का जादू चलते देखा गया है और इस मैच में भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है. लेकिन इस सीजन इस मैदान पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है और हाई स्कोरिंग मुकाबले भी हुए है. वहीं इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भी ले सकते हैं. 

CSK vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सीएसके ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ 8 मैचों में बाजी मारी है. आंकड़ों के हिसाब से सीएसके का पलड़ा एसआरएच पर भारी नजर आ रहा है. लेकिन इस बार एसआरएच को हराना आसान नहीं होगा और ये एक रोमांचक मैच हो सकता है. 

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

हैदराबाद- पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामेंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी और जैक एडवर्ड्स.

चेन्नई- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जिमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फॉल्केस.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement