क्रिकेट
CSK vs SRH Highlights: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था, जिसे एसआरएच ने 5 विकेट से जीत लिया है.
आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था, जिसे एसआरएच ने 5 विकेट से जीत लिया है. इतना ही नहीं, सीएसके की हार से हैदराबाद और गुजरात दोनों ही टीमों ने प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लिया है. वहीं सीएसके भी टूर्नामेंट से बाहर होने की दहलीज पर खड़ी है. क्योंकि अगर सीएसके अपना आखिरी मैच जीत भी ले, तो सीएसके 14 अंक तक ही पहुंच सकेगी, जबकि 14 पॉइंट्स तक कई टीमों पहुंच सकती है. इसी वजह से चेन्नई पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.
हैदराबाद को मिला था 181 रनों का टारगेट
सनराइजर्स हैदराबाद को सीएसके ने 181 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए टीम ने 19 ओवरों में ही टारगेट को पूरा कर लिया और 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया है. टीम के लिए ईशान किशन ने 70 रनों की मैच जिताउ पारी खेली. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 47 रन, अभिषेक शर्मा ने 26 रन, ट्रेविस हेड ने 6, नितीश कुमार रेड्डी 11, सलिल अरोड़ा नाबाद 10 और समारन ने नाबाद 5 रन बनाए.
सीएसके पर लटकी तलवार
आईपीएल 2026 में आरसीबी, जीटी और एसआरएच ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. वहीं अब चौथे स्थान के लिए पंजाब, राजस्थान, कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई की टीम है. इसमें से दिल्ली और चेन्नई 14-14 अंक तक ही पहुंच सकती है और ऐसे में क्वालिफाई करना असंभव नजर आ रहा है. वहीं पंजाब और कोलकाता 15-15 अंक तक पहुंच सकते हैं और उनकी उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं. हालांकि राजस्थान की टीम 16 अंकों तक पहुंच सकती है, जिसके के लिए टीम को अपने बचे हुए दोनों ही मैच जीतने होंगे. इन सभी टीमों को अपने-अपने आखिरी मैच जीतने ही होंगे.
इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा साकिब हुसैन ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रफुल हिंगे और इशान मलिंगा ने 1-1 विकेट लिया. वहीं सीएसके के लिए मुकेश चौधरी ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा अंशुल कंबोज, नूर अहमद और अकील हुसैन ने 1-1 विकेट लिया है.
ऐसी रही चेन्नई की पारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा संजू सैमसन 27, ऋतुराज गायकवाड़ 15, उर्विल पटेल 13, कार्तिक शर्मा 32, शिवम दुबे 26, प्रशांत वीर 11 और अकील हुसैन ने नाबाद 3 रन बनाए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से