Advertisement

CSK vs RR Pitch Report: दिल्ली में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें कैसी है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

CSK vs RR Pitch Report: आईपीएल 2025 का 62वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. यहां पढ़ें पिच रिपोर्ट कैसी है.

Latest News
CSK vs RR Pitch Report: दिल्ली में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें कैसी है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

CSK vs RR Pitch Report

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का 62वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि दोनों ही टीमें आईपीएल से बाहर हो चुकी है. लेकिन अब दोनों ही टीमें सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेंगी. अंक तालिका में सीएसके की टीम 6 अंकों के साथ 10वें पायदान पर है. वहीं राजस्थान 6 अंकों के साथ 9वें पायदान पर है. आइए जानते हैं कि इस मैच में पिच से किसे साथ मिलेगा और यहां बल्लेबाज या गेंदबाज किसका बोलबाला रहता है. 

अरुण जेटली की पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है. दिल्ली का ये मैदान काफी छोटा है, जिससे बल्लेबाजों को खूब फायदा मिलता है. छोटी बाउंड्री के कारण टीम 200 का आंकड़ा पार कर लेती है. पिछले पांच मैचों में यहां पर दो पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है और 2 रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. हालांकि एक बार सुपर ओवर से नतीजा निकला था. ऐसे में टॉस इस मैदान पर अहम भुमिका निभाता है. कप्तान यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुन सकते हैं. 

अरुण जेटली स्टेडियम की आईपीएल रिकॉर्ड्स

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 95 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 46 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 48 मुकाबले रनों का पीछा करने वाली टीम जीती है. ऐसे में यहां रनों का पीछा करना टीमें पसंद करती हैं. 

सीएसके बनाम आरआर हेड टू हेड

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल में 30 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सीएसके ने 16 मुकाबले जीते हैं. जबकि राजस्थान ने 14 मैच अपने नाम किए हैं. राजस्थान पर चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अब देखना ये है क्या सीएसके अपना दबदबा कायम रख पाती है या आरआर वापसी करती है. 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम करन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल और मथीशा पथिराना.

राजस्थान रॉयल्स की टीम

संजू सैमसन, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा और संदीप शर्मा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement