क्रिकेट
CSK VS RCB Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम 28 मार्च को खेला जाना है. आइए जानें इस पिच पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसका बोलबाला रहने वाला है.
आईपीएल 2025(IPL 2025) का 8वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 28 मार्च को चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. सीएसके और आरसीबी दोनों को 18वें सीजन के पहले मैच में जीत मिली है.
ऐसे में दोनों ही टीमें अपने जीत के लय को कायम रखना चाहेगी. आइए जानते हैं कि एमए चिदंबरम स्टेडियम में गेंदबाज या बल्लेबाज किसका बोलबाला रहने वाला है और चेन्नई की पिच रिपोर्ट कैसी हैं.
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पिन गेंदबाजों के लिए सबसे ज्यादा मदद रहती है. वही यहां पर बल्लेबाजों को सघर्षं करना पड़ता है. चेपॉक के मैदान पर पिछला मैच सीएसके और एमआई के बीच खेला गया था.
जहां नूर अहमद और विग्नेश पुथुर ने कमाल की गेंदबाजी का मुजायारा पेश किया था. नूर को 4 विकेट मिले थे. वही विग्नेश ने 3 बड़े विकेट अपने नाम किए थे. ऐसे में एक बार फिर उम्मीद है कि चेन्नई के पिच पर स्पिन गेंदबाज अपना जादू दिखाते हुए नजर आएंगे.
आईपीएल के इतिहास में अब तक सीएसके और आरसीबी के बीच 33 मैच खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को 21 मैच में जीत मिली है.
जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 मुकाबले में जीत नसीब हो सकी है. इसके अलावा 1 मैच बेनतीजा रहा है. आईपीएल में चेन्नई का पलड़ा आरसीबी के खिलाफ भारी रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, रचिन रवींद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम कुरेन, मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, खलील अहमद
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी अभिनंदन सिंह
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.