Advertisement

CSK vs PBKS Weather Report: चेपॉक में बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा? जानें कैसा है मौसम का हाल

CSK vs PBKS Weather Report: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 49वां मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा. यहां जाने मौसम का हाल कैसा रहेगा.

Latest News
CSK vs PBKS Weather Report: चेपॉक में बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा? जानें कैसा है मौसम का हाल

CSK vs PBKS Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 49वां मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक काफी खराब प्रदर्शन किया है. सीएसके ने इस सीजन अपने घर पर भी करारी शिकस्त झेली है. हालांकि सीएसके प्लेऑफ की रेस लगभग भी बाहर हो गई है. वहीं पंजाब किंग्स की बात करें तो टीम के पास प्लेऑफ में जगह बनाने के कई मौके हैं. हालांकि मैच से पहले फैंस को डर सता रहा है कि कहीं उनका मजा बारिश किरकिरा न कर दें. आइए जानते हैं कि मौसम का कैसा रहेगा. 

चेन्नई वेदर रिपोर्ट

Accuweather.com की रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके और पीबीकेएस के बीच मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. फैंस के लिए अच्छी खबर है कि वो मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. वहीं मैदान पर 83 प्रतिशत नमी रह सकती है, जिसके खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.  

चेपॉक में आईपीएल में अब तक 90 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बैटिंग करने वाली 51 बार जीती है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 39 मैचों में जीत हासिल की है. इस मैदान पर सबसे बड़ा टोटल 266 रनों का है. जबकि यहां 219 रन चेज हो चुके हैं और 143 रन भी डिफेंड हुए हैं. चेपॉक में पहली पारी का औसतन स्कोर 173 रनों का है. 

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सैम करन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रचिन रवींद्र, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्दार्थ सी और वंश बेदी.

पंजाब किंग्स की पूरी टीम

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, विष्णु विनोद, पायला अविनाश, मार्कस स्टोइनिस और जेवियर बार्टलेट.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement