Advertisement

CSK vs MI Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी सीएसके-एमआई मैच का मजा? यहां देखें चेन्नई के मौसम का हाल

CSK vs MI Weather Report: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. यहां जानिए मैच के दौरान चेन्नई के मौसम का हाल कैसा रहेगा.

Latest News
CSK vs MI Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी सीएसके-एमआई मैच का मजा? यहां देखें चेन्नई के मौसम का हाल

CSK vs MI Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 का अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार 23 मार्च के खेला जाएगा. सीएसके और एमआई के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है. लेकिन फैंस के दिल में डर है कि बारिश मुकाबले में अपनी खलल डालेगी और मुकाबले का मजा किरकिरा करेगी. आइए जानते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के दौरान चेन्नई के मौसम का हाल कैसा रहेगा. 

चेन्नई के मौसम का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच काफी रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है, जिसके लिए फैंस पूरे मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं. चेन्नई के वेदर रिपोर्ट के अनुसार, सीएसके बनाम एमआई मुकाबले के दौरान 20 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है. आसमान पर काले बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से मैदान पर ओस कम ही आएगी. हालांकि मैच के दौरान तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 

कैसे दोनों टीमों के बीच आंकड़े? 

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान  मुंबई ने 20 मुकाबले जीते हैं. जबकि चेन्नई ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है. इन आंकड़ों को देखने के बाद मुंबई का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है. लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि इस बार कौन बाजी मारता है.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

सीएसके- ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना.

एमआई- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकलटन, श्रीजीत कृष्णन, बेवन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुबीब-उर-रहमान और जसप्रीत बुमराह.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement