क्रिकेट
CSK vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक में रविवार को दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा.
आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक में रविवार को दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. एलएसजी की टीम अपना पिछला मैच आरसीबी के खिलाफ जीतकर आ रही है और टीम के पास अब खोने को भी नहीं बचा है. लेकिन सीएसके के लिए जीत काफी जरूरी है, क्योंकि टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है. इससे पबले जानते हैं कि चेपॉक की पिच से गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलने वाला है.
चेपॉक की पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम को चेपॉक नाम से भी जाना जाता है. इस पिच पर स्पिनर्स का जादू चलते देखा गया है और इस मैच में भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है. लेकिन इस सीजन इस मैदान पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है और हाई स्कोरिंग मुकाबले भी हुए है. वहीं इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भी ले सकते हैं.
CSK vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें एलएसजी ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं सीएसके ने 2 मैच जीते है और एक मैच बेनतीजा रहा है. हालांकि सीएसके और एलएसजी के बीच इस बार भी रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है.
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड
चेन्नई- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जिमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फॉल्केस.
लखनऊ- ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, ऐडन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और जोश इंग्लिश.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से