Advertisement

CSK vs KKR Weather Report: सीएसके-केकेआर के मैच में क्या बारिश बनेगी खतरा? जानें चेन्नई के मौसम का हाल

CSK vs KKR Weather Report In Hindi: आईपीएल 2025 का 25वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. हम आपको बताएंगे कि क्या इस मैच में बारिश खतरा बन सकता या नहीं?

Latest News
CSK vs KKR Weather Report: सीएसके-केकेआर के मैच में क्या बारिश बनेगी खतरा? जानें चेन्नई के मौसम का हाल
Add DNA as a Preferred Source

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. सीएसके को लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में वो जीत के पटरी पर वापसी करना चाहेगी.

वही पिछले सीजन की विजेता केकेआर की हालत भी कुछ अच्छी नहीं है. उनको 5 मैचों में से 3 में हार का मुंह देखा है. सीएसके और केकेआर के मैच में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है. आइए हम आपको बताते हैं.  

जानें कैसा रहेगा चेन्नई के मौसम हाल 

एक्यूवेदर के अनुसार मैच के दौरान मौसम का हाल गर्म रहने वाले हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने की उम्मीद है. 

लेकिन इस मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना ना के बराबर है. मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा. मौसम को देखते हुए ऐसा साफ लगता है कि खिलाड़ियों को गर्मी से ज्यादा परेशानी नहीं होगी. 

सीएसके और केकेआर का फुल स्क्वाड 

चेन्नई सुपर किंग्स टीम : रुतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, वंश बेदी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, विजय शंकर, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, रचिन रवींद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम कुरेन, मथीशा पथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, खलील अहमद

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, वेंकटेश अय्यर, मोइन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement