Advertisement

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को जान से मारने की मिली धमकी, मांगी गई 1 करोड़ की फिरौती

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है. उनके भाई ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है.

Latest News
Mohammed Shami: मोहम्मद शमी को जान से मारने की मिली धमकी, मांगी गई 1 करोड़ की फिरौती
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. उनके भाई हसीब ने अमरोहा में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

वही साइबर सेल ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है. वही मोहम्मद शमी इस समय हैदराबाद में मौजूद हैं. वो आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं. 

ईमेल के जरिए मिली धमकी

ईमेल के जरिए आरोपी ने मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी दी है. वही इसमें 1 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है. मेल में लिखा गया है कि अगर 1 करोड़ रुपये नहीं मिले.

तो शमी की हत्या कर दी जाएगी. जिसके बाद उनके परिवार में तनाव आ गया है. वही अमरोहा पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

यहां भी खबर पढ़े - Urvil Patel: टी20 क्रिकेट में सिर्फ 28 गेंद पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज की CSK में हुई एंट्री, वंश बेदी की जगह हुआ शामिल
 

शमी के लिए कुछ खास नहीं रहा है आईपीएल 

मोहम्मद शमी आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने थे. मगर उनके लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने अबतक 9 मैच खेले हैं. जिसमें 56.17 की औसत से सिर्फ 9 विकेट लिए है.

वही इस दौरान शमी की इकोनॉमी 11.23 की रही है. वो आईपीएल के आखिरी फेज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement