Advertisement

Cricket Schedule in Olympics 2028: ओलंपिक 2028 में इस फॉर्मेट में खेला जाएगा क्रिकेट, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; यहां जानें सबकुछ

Cricket Schedule in Olympics 2028: ओलंपिक 2028 में क्रिकेट शेड्यूल का ऐलान हो गया है. 6 टीमें इस इवेंट में हिस्सा लेंगी और इस फॉर्मेट में क्रिकेट खेला जाएगा.

Latest News
Cricket Schedule in Olympics 2028: ओलंपिक 2028 में इस फॉर्मेट में खेला जाएगा क्रिकेट, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; यहां जानें सबकुछ

Cricket Schedule in Olympics 2028

Add DNA as a Preferred Source

128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है. भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग को देखते हुए ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की जा रही है. ओलंपिक 2028 में क्रिकेट का खेल भी जोड़ा गया है. वहीं इसके शेड्यूल का भी ऐलान हो गया है. ओलंपिक में क्रिकेट को इस फॉर्मेट में खेला जाएगा और कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. ओलंपिक 2028 में कुल 16 दिन क्रिकेट का रोमांच चलेगा. आइए जानते हैं कि गोल्ड मेडल मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे. 

6 टीमें लेंगी हिस्सा

ओलंपिक 2028 में मेंस और विमेंस दोनों कैटेगिरी में कुल 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी. हर टीम को 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड का ऐलान करना होगा. इस हिसाब से महिला और पुरुष दोनों में कुल 180 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. हालांकि एक दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे. 14 और 21 जुलाई को एक भी मैच नहीं खेला जाएगा. 

कहां खेले जाएंगे क्रिकेट मैच

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट लॉस एंजिल्स से कुछ किलोमीटर दूर स्थित शहर पोमेना के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में खेले जाएंगे. वहीं गोल्ड मेडल मुकाबले 20 जुलाई और 29 जुलाई को खेले जाएंगे. ऐसे में भारत के लिए पुरुष और महिला की टीम ओलंपिक में हिस्सा लेगी. अब देखना ये दिलचस्प है कि क्या विराट कोहली इसमें हिस्सा लेंगे या नहीं. 

क्रिकेट के अलावा इन खेलों को मिली मंजूरी

इंटरनेशनल ओलंपिक समिति ने ओलंपिक 2028 में क्रिकेट समेत कुल 5 खेलों को शामिल किया है.क्रिकेट के अलावा बेसबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश भी शामिल हैं. ओलंपिक में खेलों का रोमांच काफी बढ़ गया है और अब ज्यादा से ज्यादा लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement