Advertisement

कभी नहीं देखा होगा ऐसा आउट, CPL में वाइड बॉल पर हिट विकेट हुआ बल्लेबाज; Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

CPL 2025 Weird Dismissals: कैरिबियन प्रीमियर लीग के एक मैच में बल्लेबाज अजीबोगरीब तरह से आउट हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है.

Latest News
कभी नहीं देखा होगा ऐसा आउट, CPL में वाइड बॉल पर हिट विकेट हुआ बल्लेबाज; Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

CPL 2025 Weird Dismissals

Add DNA as a Preferred Source

इंडियन प्रीमियर लीग के आने के बाद से दुनियाभर में कई क्रिकेट लीग चालू हो गई हैं. इसमें बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज समेत लगभग सभी देश शामिल हैं. वहीं इस दौरान वेस्टइंडीज में कैरिबियन प्रीमियर लीग 2025 खेली जा रही है. इस लीग में बीती शनिवार को त्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में एक बल्लेबाज बेहद अजीबोगरीब तरह से आउट हुआ है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. 

अजीबोगरीब तरह से आउट हुआ बल्लेबाज

त्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था और वॉरियर्स की बैटिंग चल रही थी. तभी पारी के 15वें ओवर में वॉरियर्स की ओर से शाई होप बैटिंग कर रहे थे और उनके सामने टैरेंस हिंड्स गेंदबाजी कर रहे थे. तभी वो ऑफ साइड पर वाइड गेंद फेंकते हैं. हालांकि होप से गेंद काफी दूर रहती है. लेकिन फिर भी होप रिवर्स स्विप शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन गेंद और बैट का कोई संपर्क नहीं होता और होप अपना बल्ला स्टंप पर मार देते हैं, जिसकी वजह से वो हिट विकेट हो जाते हैं. 

किसने जीता मुकाबला

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रन बोर्ड पर लगाए थे. लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है और 16 गेंद रहते ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. टीम ने शुरुआती 10 ओवरों में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. टीम के लिए एलेक्स हेल्स ने 74 और कॉलिन मुनरो ने 52 रनों की विस्फोटक पारियां खेली और टीम को एक तेज तर्रार जीत दिलाई. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement