Advertisement

IND vs ENG: इंग्लैंड टीम में हुई ब्रैंडन मैक्कुलम के साथी खिलाड़ी की एंट्री, भारत के खिलाफ बिछाया जाल

Tim Southee joins England Team coaching staff: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज टिम साउदी को इंग्लैंड टीम का विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया है.

Latest News
IND vs ENG: इंग्लैंड टीम में हुई ब्रैंडन मैक्कुलम के साथी खिलाड़ी की एंट्री, भारत के खिलाफ बिछाया जाल
Add DNA as a Preferred Source

इंग्लैंड टीम को 20 जून से भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. जिसकी तैयारी में अभी से इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैक्कुलम जुट गए हैं. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया है कि भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए  न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया गया है. 

भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे की शुरुआत 20 जून से लीड्स में पहले टेस्ट के साथ करेगी. जिसके लिए अभी से ही ब्रैंडन मैक्कुलम ने जाल बिछाना शुरु कर दिया है. यह दौरा 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट के साथ खत्म होगा. 

इस सीरीज से इंग्लैंड टीम का हिस्सा बनेंगे साउदी 

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान टीम का हिस्सा बन जाएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार साउदी कोचिंग की भूमिका में नजर आने वाले हैं. टिम साउदी ने पिछले साल दिसंबर 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था. जिसमें न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 423 रन से धूल चटा दी थी. साउदी ने संन्यास से पहले ही अपने आखिरी मैच से पहले ही रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी. 


टिम साउदी ने 107 टेस्ट, 161 वनडे और 126 टी20 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 391 विकेट,  वनडे में 221 विकेट और टी20 मैच 164 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा उनको दुनियाभर की लीग में खेलने का अनुभव है. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बयान में कहा कि दुनिया भर में विभिन्न परिस्थितियों और सभी प्रारूपों में खेलने के अपने विशाल अनुभव के साथ वह खिलाड़ियों को अहम जानकारी प्रदान करेंगे. सलाहकार की भूमिका के बाद वह बर्मिंघम फीनिक्स के लिए ‘द हंड्रेड’ में खेलना शुरू करेंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement