Advertisement

KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, Bengaluru Stampede की ली नैतिक जिम्मेदारी?

KSCA Secretary and Treasurer Resign: बेंगलुरु भगदड़ मामले के बाद कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के 2 अधिकारियों ने इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Latest News
KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, Bengaluru Stampede की ली नैतिक जिम्मेदारी?
Add DNA as a Preferred Source

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने तीन जून को अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. इसके अगले दिन बेंगलुरु में आरसीबी 'विक्ट्री परेड' के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची. जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल भी हुए.  कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना की 'नैतिक जिम्मेदारी' का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.  इन अधिकारियों में सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम का नाम शामिल है. जिन्होंने अपना इस्तीफा केएससीए अध्यक्ष रघुराम भट को सौंपा है. 

शुक्रवार को केएससीए को भेजे गए पत्र में शंकर और जयराम ने लिखा कि पिछले दो दिनों में हुई अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में हमारी भूमिका बहुत सीमित थी. लेकिन नैतिक जिम्मेदारी के चलते हम यह बताना चाहते हैं कि कल रात हमने केएससीए के सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. 

बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. बेंगलुरु शहर के सेंट्रल डिवीजन में कब्बन पार्क पुलिस ने आरसीबी मैनेजमेंट को पहला, जबकि डीएनए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दूसरा आरोपी बनाया है. इनके अलावा केएससीए की मैनेजमेंट कंपनी को तीसरा आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने एफआईआर धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 118 (खतरनाक हथियारों या साधनों का उपयोग करके स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज की गई है. 

शुक्रवार को बेंगलुरु पुलिस ने आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी. इस हादसे के बाद आरसीबी ने प्रत्येक मृतक के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. इसके अलावा घायलों के इलाज का खर्चा उठाने का वादा भी किया है. आरसीबी आईपीएल की उन टीमों में एक है, जिसके पास अपना लॉयल फैन बेस है. आरसीबी आईपीएल में 2008 से हिस्सा है और इसने पहली बार यह टूर्नामेंट का खिताब जीता है. इसके बाद फैंस में अपनी टीम की जीत के प्रति उत्साह चरम पर था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement