Advertisement

Bengaluru Stampede मामले में RCB को करारा झटका, BCCI ने मांगा जवाब; KSCA की भी बढ़ी मुश्किलें

Bengaluru Stampede मामले में RCB को करारा झटका लगा है. वही इस मामले में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की भी मुश्किलें बढ़ गई है. बीसीसीआई लोकपाल ने दोनों से लिखित में जवाब देने को कहा है.

Latest News
Bengaluru Stampede मामले में RCB को करारा झटका, BCCI ने मांगा जवाब; KSCA की भी बढ़ी मुश्किलें
Add DNA as a Preferred Source

आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीता था. जिसके बाद आरसीबी ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सेलिब्रेशन रखा था. इस बीच स्टेडियम की बाहर लाखों की तादाद में फैंस इकट्ठा हो गए. जिसमें मची भगदड़ की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई. इस मामले पर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मुश्किल तब और बढ़ गई जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के लोकपाल-सह-आचरण अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण मिश्रा ने फ्रेंचाइजी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को बेंगलुरु में टीम के विजय समारोह के दौरान घोर लापरवाही के बारे में लिखित में जवाब देने का निर्देश दिया है. 

आईपीएस अधिकारी विकास कुमार द्वारा दर्ज की गई आधिकारिक शिकायत के बाद लोकपाल ने आरसीबी और केएससीए को जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है. शिकायतकर्ता ने लोकपाल से यह भी आग्रह किया है कि जब तक त्रासदी की जांच पूरी नहीं हो जाती. तब तक मौजूदा मालिकों को फ्रेंचाइजी को बेचने से रोका जाए. 

लिखित में देना होगा जवाब 

न्यायमूर्ति मिश्रा ने अपने निर्देश में लिखा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए यह उचित माना जाता है कि कर्नाटक (राज्य) क्रिकेट संघ, साथ ही संबंधित फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को शिकायत पर अपना लिखित जवाब देने के लिए कहा जाए. यह शिकायत चार जून 2025 को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ के संबंध में दर्ज की गई है. शिकायत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर फ्रेंचाइजी द्वारा घोर लापरवाही और सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.

शिकायतकर्ता ने कहा है कि जवाबदेही तय की जानी चाहिए. आरसीबी फ्रेंचाइजी को निलंबित करने और इसे बेचने को लेकर चल रही बातचीत को अमान्य करने की प्रार्थना की गई है. न्यायमूर्ति मिश्रा ने अपने निर्देश में यह भी उल्लेख किया कि शिकायतकर्ता विकास कुमार को प्रतिवादियों को जवाबी हलफनामा देने के लिए 10 दिन का समय मिलेगा. 

कर्नाटक संघ की भी बढ़ी मुश्किलें 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अलावा कर्नाटक क्रिकेट संघ की भी मुश्किलें बढ़ गई है. केएससीए और आरसीबी को शिकायत पर अपने-अपने लिखित जवाब चार सप्ताह के भीतर दाखिल करने चाहिए, साथ ही शिकायतकर्ता को भी प्रति देनी चाहिए. आरसीबी से लिखित स्पष्टीकरण मांगने के संभावित कारणों में से एक यह हो सकता है कि इस तरह की अटकलें हैं कि फ्रेंचाइजी को बेचने पर विचार चल रहा है.  जिससे मौजूदा मालिक कथित तौर पर हाल की त्रासदी से खुद को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. 

इसमें कहा गया कि आशंका व्यक्त की गई है कि फ्रेंचाइजी खुद को जवाबदेही से दूर करने और संभावित नतीजों से बचने के लिए स्वामित्व को बेचने का प्रयास कर सकती है. इस बीच यथास्थिति बनाए रखी जानी चाहिए. हाल ही में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने भी आरसीबी को भारी भीड़ के लिए जिम्मेदार माना जिसके कारण महिलाओं और बच्चों सहित 11 प्रशंसकों की मौत हो गई. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement