क्रिकेट
BCCI trims daily allowances for staff: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्टाफ के डेली अलाउंस में कटौती की है. आइए जानें अब बीसीसीआई स्टॉफ को ट्रैवल अलाउंस के तौर पर कितने रुपये मिलेंगे.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी विभागों के स्टाफ के डेली अलाउंस में कैंची चला दी है. बोर्ड के बड़े आधिकारियों ने घरेलू 'टूर्नामेंट भत्ता नीति' के आसान बनाने के बाद ये किया जाएगा. वही इन भत्तों का भुगतान जनवरी माह तक नहीं किया गया है. बीसीसीआई की मौजूदा ट्रैवल पॉलिसी के अनुसार स्टाफ को कम समय की यात्रा (4 दिन तक) पर 15000 हजार रुपये प्रतिदिन मिलेंगे. वही आईपीएल(IPL), डब्ल्यूपीएल(WPL) और आईसीसी(ICC) के टूर्नामेंट में ट्रैवल के लिए प्रतिदिन 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. आईपीएल का पूरा सीजन 2 महीने से ज्यादा समय तक चलता है. वही आईसीसी का टूर्नामेंट भी कम से कम 1 महीने तक चलती है. बीसीसीआई के सूत्र के मुताबिक टैक्स के कटौती के बाद डेली अलाउंस 6500 रुपये होता है.
बीसीसीआई नीति में संशोधन कर रही थी. जिसकी वजह से बीसीसीआई ने अभी तक अपने स्टाफ को आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का डेली अलाउंस दिया नहीं है. मगर अब पॉलिसी तैयार हो गई है. ऐसे में जल्द ही कर्मचारियों का भुगतान किया जाएगा.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नई पॉलिसी के मुताबिक जिस स्टाफ ने आईपीएल में 70 दिन ट्रैवल किया है. उसे 10 हजार रुपये डेली अलाउंस के तौर पर 7 लाख रुपये मिलेंगे.
वही आईपीएल के दौरान सीमित यात्रा करने वाला व्यक्ति 70 दिवसीय भत्ते का केवल 60 प्रतिशत दावा करने का पात्र होगा. जबकि जो व्यक्ति बिल्कुल भी यात्रा नहीं कर रहा है. वह 70 दिनों के लिए 40 प्रतिशत राशि का दावा कर सकता है
जहां तक विदेश यात्रा का सवाल है तो बीसीसीआई के अधिकांश स्टाफ को प्रतिदिन 300 डॉलर का भुगतान किया जाता है. जो भारतीय रुपये में 25 हजार के आस-पास होता है. वही अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव सहित मानद पदाधिकारियों को विदेशी दौरों पर 1000 डॉलर का दैनिक भत्ता मिलता है.
जो 80 हजार भारतीय रुपये के करीब है. वही इन सभी पदाधिकारियों भारत के भीतर एक दिन की बैठक के लिए 40,000 रुपये और कई दिनों की घरेलू कार्य यात्रा के लिए 30,000 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.