क्रिकेट
Team India Squad for Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. गिल को उपकप्तान बनाया गया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल को उपकप्तानी का जिम्मा मिल है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस खिलाड़ी को भी मौका दिया गया है. स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एशिया कप के लिए नहीं चुना गया है. बीसीसीआई ने टीम के लिए मुंबई में बैठक की थी, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत बोर्ड के वारिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. यहां आप पूरी टीम देख सकते हैं.
RCB के इस खिलाड़ी को मिला मौका
आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को मौका मिला है. आईपीएल 2025 में जितेश ने दमदार प्रदर्शन किया था और टीम को खिताब जिताने में अहम भुमिका निभाई थी. इतना ही नहीं उन्होंने कई मौकों पर अकेले दमपर मैच भी जिताया है. अब उन्हें इसका इनाम मिल गया है.
🚨 A look #TeamIndia's squad for #AsiaCup 2025 🔽 pic.twitter.com/SGauPVqV9S
— BCCI (@BCCI) August 19, 2025
सिराज हुए बाहर
बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज को बाहर का रास्ता दिखाया. हालांकि जसप्रीत बुमराह को मौक दिया है. बुमराह के साथ हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को मौका मिला है. हालांकि हार्दिक पांड्या के साथ टीम तीन पेसर्स के साथ उतर सकती है.
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया
सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.