Advertisement

IND VS NZ सीरीज का BCCI ने किया ऐलान, इस दिन नजर आएंगे रोहित-विराट; देखें पूरा शेड्यूल

Ind vs NZ ODI and T20I Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के भारत दौरे का ऐलान कर दिया गया है. जो टी20 विश्व कप 2026 से पहले खेली जाएगी. आइए जानें इस सीरीज के बारे में पूरी डिटेल?

Latest News
IND VS NZ सीरीज का BCCI ने किया ऐलान, इस दिन नजर आएंगे रोहित-विराट; देखें पूरा शेड्यूल
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. यह सीरीज 2026 पुरुष टी20 विश्व कप से पहले होगी. जिसमें 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद दोनों टीमें इस सीरीज में आमने-सामने होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में दोनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. 

न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 11 जनवरी को वनडे सीरीज होगी. वही सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को होगा. टी20 विश्व कप 2026  से पहले ये सीरीज भारत के लिए काफी अहम है. फरवरी-मार्च में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में होना है. 

15 साल के बाद इस मैदान को मिली मेजबानी 

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुजरात के वडोदरा में खेला जाएगा. इस मैदान पर 15 साल के बाद भारतीय पुरुष टीम मैच खेलेगी. हालांकि हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला सीरीज खेली गई थी.

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैदान पर साल 2010 में मैच खेला था. जिसमें गौतम गंभीर के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी. वही विराट कोहली ने नाबाद 63 रन बनाए थे. 

देखें भारत और न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल 

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सीमित ओवरों की सीरीज के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है. यह सीरीज 2026 की शुरुआत में खेली जाएगी. वडोदरा, राजकोट और इंदौर में क्रमश: 11, 14 और 18 जनवरी को वनडे मैच खेलें जाएंगे. 

वहीं, 21 से 31 जनवरी तक पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. पहला मैच नागपुर (21 जनवरी), दूसरा रायपुर (23 जनवरी), तीसरा गुवाहाटी (25 जनवरी), चौथा विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और पांचवा टी20 तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी) में खेला जाएगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement