Advertisement

IND vs ENG ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट कोहली

Most Runs in IND vs ENG ODI: इस सीरीज में विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इतना ही नहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं.

Latest News
IND vs ENG ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट कोहली

IND vs ENG ODI (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मंगलवार 14 जुलाई, 2026 को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी होगी और एक बार फिर दोनों दिग्गज एक्शन में नजर आएंगे. हालांकि, फैंस विराट और रोहित को खेलता देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज में विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इतना ही नहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं. आप यहां टॉप-10 लिस्ट देख सकते हैं. 

सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब विराट

अफगानिस्तान के खिलाफ चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेंगे. हालांकि, उनके लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है, क्योंकि वो इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. दरअसल, भारत बनाम इंग्लैंड वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनान के मामले में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं और वो इस सीरीज में ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. सचिन ने 37 पारियों में 1455 रन बनाए हैं, जबकि विराट ने अब तक 38 पारियों में 1397 रन अपने नाम किए हैं और वो 59 रन बनाने ही सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है. उन्होंने 44 पारियों में सबसे ज्यादा 1546 रन बनाए हैं. धोनी के बाद युवराज सिंह का नाम है. युवराज ने 36 पारियों में 1523 रन ठोके हैं. फिर सचिन तेंदुलकर 1455 रन और विराट कोहली 1397 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं. हालांकि, सुरेश रैना ने 32 पारियों में 1207 रन बनाए हैं और वो 5वें स्थान पर हैं. 

  1. एमएस धोनी- 1546 रन
  2. युवराज सिंह- 1523 रन
  3. सचिन तेंदुलकर- 1455 रन
  4. विराट कोहली- 1397 रन
  5. सुरेश रैना- 1207 रन
  6. इयान बेल- 1163 रन
  7. केविन पीटरसन- 1138 रन
  8. राहुल द्रविड़- 1012 रन
  9. वीरेंद्र सहवाग- 1008 रन
  10. सौरव गांगुली- 975 रन

रोहित शर्मा के पास भी लिस्ट में आगे बढ़ने का मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा का नाम लिस्ट में 14वें स्थान पर है. उन्होंने 23 पारियों में 846 रन बनाए हैं. हालांकि, रोहित शर्मा अगर इस सीरीज में 150 से अधिक रन बना लेते हैं, तो वो टॉप-10 में शामिल हो सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement