क्रिकेट
BAN vs PAK 2nd T20 Highlights: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया था, जिसे बांग्लादेश ने 8 रनों से अपने नाम किया है.
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मुकाबला आज यानी 22 जुलाई को शेर-ए-बंगला में खेला गया था. इस मैच को बांग्लादेश ने 8 रनों से अपने नाम किया है. इतना ही नहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लगातार दो बार हरा दिया है और इतिहास रच दिया है. इस मैच में बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए सिर्फ 133 रन बोर्ड पर लगाए थे, लेकिन पाक टीम इस छोटे से स्कोर को भी पूरा नहीं कर पाई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. पाकिस्तान टीम केवल 125 रनों पर ही ढेर हो गई है.
बांग्लादेश ने जीता मुकाबला
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरी टी20 मुकाबला खेला था. इस मैच में बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे. टीम के लिए जाकिर अली ने 55 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा मेहदी हसन ने 33 रन बनाए. इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 15 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएं.
133 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना सकी. टीम के लिए फहीम अशरफ ने सबसे बड़ी 51 रनों की पारी खेली. हालांकि कोई और बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका, जिसकी वजह से टीम को 8 रनों से करारी शिकस्त का हार का सामना करना पड़ा है.
लगातार दूसरी बार दी करारी शिकस्त
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी करारी शिकस्त दी है. इससे पहले बांग्लादेश ने पहले टी20 में 7 विकेट से पाकिस्तान को हराया था. उसके बाद अब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 रनों से हराया है. टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है,जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लगातार दो टी20 मुकाबले जीते हैं.
पहली बार सीरीज को किया अपने नाम
पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने इतिहात रच दिया है. दरअसल, टी20 इतिहास में पहली बार बांग्लादेश ने पाकिस्तान को कोई टी20 सीरीज हराई है. लिटन दास की कप्तानी में बांग्लादेश ने ये बड़ा कारनामा कर लिया. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूरी शर्मसार हो गई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.