Advertisement

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर, 31 साल में पहली बार हुआ ये कारनामा; लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से खेला जा रहा था, जिसके चौथे दिन के खेल के दौरान बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीत लिया है.

Latest News
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर, 31 साल में पहली बार हुआ ये कारनामा; लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

AUS vs BAN (Photo X)

Add DNA as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से खेला जा रहा था, जिसके चौथे दिन के खेल के दौरान बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीत लिया है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दी हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 57 रनों का टारगेट दिया था, जिसे बांग्लालेश ने आसानी से पूरा कर दिया और 31 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बांग्लादेश ने अपनी पहली जीत हासिल की है. 

बांग्लादेश ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

बांग्लादेश ने डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया. ये टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के लिहाज से बांग्लादेश की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. बांग्लादेश की सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान के खिलाफ साल 2024 में आई थी, जब टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था.

सेना देशों (इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड) में ये बांग्लादेश की महज दूसरी टेस्ट जीत है. इससे पहले एकमात्र जीत टीम को साल 2022 में नसीब हुई थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ये बांग्लादेश की कुल मिलाकर दूसरी जीत है. इससे पहले, टीम ने कंगारुओं को 2017 में हराया था.

बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे कम मैच खेलकर पहली जीत दर्ज करने वाली एशियाई टीम भी बन गई है. बांग्लादेश ने ये कारनामा सिर्फ अपने तीसरे टेस्ट मैच में किया है. वहीं, पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत के लिए 7, भारत को 12 मैच लगे थे. श्रीलंका 15 मुकाबले खेलने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर सकी है. ऑस्ट्रेलिया को अपनी धरती पर भारत के अलावा 31 साल बाद किसी एशियाई टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है.

ऐसा रहा पूरा मुकाबला

बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज हसन महमूद का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया. महमूद ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को सिर्फ 198 रनों पर समेट दिया था. इसके जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बनाए और 228 रनों की विशाल बढ़त ली. दूसरी पारी में कैमरून ग्रीन (109 रन) की शतकीय पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 284 रन बनाकर ऑलआउट हुई और बांग्लादेश के सामने 57 रनों का लक्ष्य रखा. बांग्लादेश ने टारगेट को सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement