Advertisement

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले किसपर भड़के आर अश्विन? अन्ना ने 'विवादित' बयान पर दिया रिएक्शन, जानिए क्या है सच्चाई

R Ashwin on Asia Cup 2025: बीसीसीआई को लेकर आर अश्विन ने क्या सच में विवादित बयान दिया है. अन्ना ने खुद इसपर अपना रिएक्शन दिया है.

Latest News
Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले किसपर भड़के आर अश्विन? अन्ना ने 'विवादित' बयान पर दिया रिएक्शन, जानिए क्या है सच्चाई

R Ashwin

Add DNA as a Preferred Source

हाल ही में एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान हुआ है, जो अगले महीने सितंबर से शुरू हो रहा है. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इस बार भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर काफी विवाद चल रहा है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रही है. इस बीच आर अश्विन का भी रिएक्शन आया है और साथ ही वो किसी पर भड़कते हुए भी नजर आए हैं. 

क्या है अश्विन का विवादित बयान से कनेक्शन?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आर अश्विन के नाम से एक विवादित बयान तेजी से वायरल हो रहा है. इस विवादित बयान के अनुसार, आर अश्विन ने बीसीसीआई को लताड़ लगाई है. वायरल पोस्ट में ऐसा लिखा है कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में बीसीसीआई को कम पैसा मिल रहा है. इसी वजह से मुकाबला आसानी से रद्द हो गया है. लेकिन एशिया कप में ऐसा नहीं है. बीसीसीआई को ज्यादा पैसा मिलेगा. इसी वजह से ये मुकाबला बोर्ड ने कैंसल नहीं किया है.

क्यों भड़के आर अश्विन?

सोशल मीडिया पर बीसीसीआई को लेकर विवादित बयान के वायरल होने के बाद आर अश्विन ने खुद रिएक्शन दिया है. उनके नाम से चल रहे फर्जी बयान पर अन्ना ने पोस्ट लिखा, "मुझे इस फर्जी खबर से न जोड़ें. उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो ये फेक न्यूज शुरू करते हैं." आर अश्विन ने अपने इस रिएक्शन से साफ जाहिर कर दिया है कि उनका और इस विवादित बयान का किसी भी तरह कनेक्शन नहीं है और उन्होंने झूठी खबर फैलाने वालों को लताड़ा भी है. 

एशिया कप में तीन बार हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत

एशिया कप 2025 के शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर 2025 को पहली बार भिड़ंत होगी, जो ग्रुप स्टेज मुकाबले हैं. वहीं सुपर 6 में एक बार और भारत-पाकिस्तान आमने-सामने आ सकते हैं. इतना ही नहीं अगर दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं, तो दोनों की तीसरी बार फाइनल में भिड़ंत होगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement