क्रिकेट
Jasprit Bumrah in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 से पहले सूर्या और गौतम गंभीर की टेंशन में इजाफा आ गया है. क्योंकि बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं.
एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान मुकाबले की चर्चा होने लगी है. लेकिन इस बीच टीम इंडिया की मुश्किल काफी बढ़ गई है. क्योंकि ऐसी खबरे आ रही हैं कि एशिया कप 2025 में जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे, जिसके बाद टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर की टेंशन बढ़ गई है. बीसीसीआई ने बुमराह को लेकर एक बयान भी दिया है. आइए जानते हैं कि बीसीसीआई सूत्र ने क्या कहा है.
एशिया कप नहीं खेलेंगे बुमराह!
पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में लिखा, "ये काफी मुश्किल फैसला होगा. लेकिन जसप्रीत बुमराह को टेस्ट खेलना काफी पसंद हैं. साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी दांव पर लगे हैं. वहीं टी20 क्रिकेट की बात करें, तो वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल सकते हैं. इससे टी20 वर्ल्ड कप 2026 रिहर्सल भी होगा."
उन्होंने लिखा, "जसप्रीत बुमराह अगर एशिया कप 2025 खेलते हैं, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदबाद में होने वाला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. सब जानते हैं कि टीम को बुमराह की जरूरत है. लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि वो एशिया कप खेलें और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रेस्ट करें." बता दें कि बुमराह को वर्कलोड को लेकर ऐसा हो सकता है.
इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच
एशिया कफ 2025 के शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इस बार केवल एक बाक नहीं बल्कि तीन बार दोनों टीमें आपस में भिड़ सकती है. दरअसल, पहले लीग स्टेज, फिर सुपर 6 और फिर अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो तीसरी बार भिड़ंत हो सकती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.