क्रिकेट
GT VS MI IPL 2025 Eliminator: मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों का परिवार काफी भावुक नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के हाथों रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के परिवार वाले भावुक हो गए और उनमें से कई रोते हुए नजर आए. एलिमिनेटर में 20 रन से हारकर गुजरात का सफर आईपीएल 2025 से बाहर हो गया. गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा के बेटे को आखिरी गेंद फेंके जाने के बाद स्टैंड में रोते हुए देखा गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.
मुंबई इंडियंस का मुकाबला अब रविवार को पंजाब किंग्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच जांएगी. मुंबई से मिली हार के बाद शुभमन गिल की बहन भी आंसू बहाते हुए दिखी.
मुंबई और गुजरात के मैच के बाद कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें आशीष नेहरा के बेटे फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए. वही शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल के आंख में आंसू दिखे.
Shubman Gill’s sister got emotional when GT lost the Eliminator. 💔#MIvsGT #GTvsMI #MumbaiIndians pic.twitter.com/AYbKwVTQ6R
— Edge of the Cricket (@edgeofcricket) May 30, 2025
Nehra ka Beta bada hoke humse badla lega 🤣🤣#MIvsGT pic.twitter.com/2j8Z17Hxx1
— WTF Cricket (@CricketWtf) May 30, 2025
जबकि आशीष नहेरा की पत्नी भी भावुक दिखाई पड़ी. एलिमिनेटर के करीबी मुकाबले में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा. आखिरी तीन मैच में ये जीटी की लगातार तीसरी हार है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.