क्रिकेट
Cricketers on Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद इंग्लैंड में खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी है. WTC फाइनल में भी खिलाड़ियों ने ट्रिब्यूट दिया है.
अहमदाबाद में गुरुवार 12 जून को एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें करीब 265 लोगों की जान चली गई. दरअसल, एयर इंडिया की एक फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. लेकिन उड़ान भरते ही 5 मिनट के बाद प्लेन क्रैश हो गया. हालांकि दुनियाभर में इस दर्दनाक हादसे का शोक मनाया जा रहा है. अब इंग्लैंड में भी मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई है. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसके लिए टीम इंडिया अभ्यास कर रही है. इतना ही नहीं आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. इसके तीसरे दिन विदेशी खिलाड़ियों और अपांयर्स ने भी ट्रिब्यूट किया है.
इंग्लैंड में मृत लोगों को किया गया ट्रिब्यूट
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया भारत बनाम भारत ए का अभ्यास मैच खेला जा रहा है. इस मैच में खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में दर्दनाक हादसे का शिकार हुए लोगों को अपने हाथों में काले कलर का बैंड बांधकर ट्रिब्यूट किया है. बीसीसीआई ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है.
WTC Final में भी दी गई श्रद्धांजलि
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 खेला जा रहा है. इस टेस्ट के तीसरे दिन अफ्रीकी और ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स ने ब्लैक आर्म बैंड बांधकर मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी है. खिलाड़ियों के साथ साथ अंपायर्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरी दुनिया गमगीन हो गई है. इस हादसे में भारतीय के अलावा कई विदेशी लोगों की भी जान गई है.
India vs India A स्क्वाड
इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, जसप्रीत बुमराह, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.
इंडिया ए- अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, हर्षित राणा, सरफराज खान, तुषार देशपांडे और हर्ष दुबे.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.