क्रिकेट
आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद क्या चेन्नई सुपर किंग्स अगले सीजन नीचे से ऊपर उठ पाएगी. टीम को अगले सीजन क्या करना चाहिए.
आईपीएल 2025 अपने अंत की ओर तेजी से बढ़ रहा है. इस सीजन अब कुछ ही मुकाबले खेलने को बचे हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स भी इस सीजन का आखिरी मैच खेलेगी. आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रदर्शन काफी निराशजनक रहा है. पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का चोटिल होना और फिर टीम की लगातार हार. पॉइंट्स टेबल में सीएसके 10वें पायदान पर है. हालांकि अगले सीजन टीम निचले स्तर से उठकर ऊपर आने की पूरी कोशिश करेगी. लेकिन ऐसे में टीम को कई बड़े फैसले लने पड़ सकते हैं, जिससे सीएसके को फायदा हो सकता है. आइए जानते हैं कि सीएसके क्या कर सकती है.
क्या से शुरू हुआ सीएसके की समस्या?
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अच्छे खिलाड़ी नहीं खरीदा. हालांकि रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे जैसे पुराने खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जो सफल नहीं हो सके. इसके अलावा दीपक हूडा, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर और शिवम दुबे भी फ्लॉप रहे. सीएसके ने 9.25 करोड़ रुपये में आर अश्विन को खरीदा था, जो टीम के लिए निराशजनक खरीद रही. अश्विन भी टीम में अपना प्रभाव नहीं डाल पाए. न ही गेंदबाज और न ही बल्लेबाजी में उनका दमखम दिखा. सीएसके ने कॉनवे, अश्विन, त्रिपाठी और रचिन पर 23.4 करोड़ रुपये खर्च किए थे. ये सभी खिलाड़ी कई मैचों में बेंच पर रहे.
रवींद्र जडेजा को टीम ने पुश किया और नंबर 4 पर बैटिंग के लिए भेजा. हालांकि जडेजा स्पिनर्स के खिलाफ काफी फिसड्डी साबित हुए. हालांकि कप्तान एमएस धोनी भी अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए. कभी धोनी नंबर 9 पर तो कभी 7 तो कभी 6 पर बैटिंग करने उतरे. हालांकि ये भी कह सकते हैं कि धोनी ने हर क्रम पर बैटिंग की, लेकिन वो ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके. साल 2020 से धोनी का स्पिनर्स के खिलाफ 98.88 का ही स्ट्राइक रेट रहा है. जबकि जडेजा का स्पिनर्स के खिलाफ 101.68 का स्ट्राइक रहा. धोनी 4 करोड़, तो जडेजा 18 करोड़ रुपये में रिटेन हुए थे. ऐसे में अगर दोनों खिलाड़ी अगला सीजन भी खेलना चाहते हैं, तो क्या सीएसके उन्हें बैक करेगी.
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के टाइमआउट शो में टॉम मूडी ने कहा, "ठीक है, दुबे को फायर करना होगा और वो ऐतिहासिक रूप से उनके लिए एक शानदार फिनिशर रहे हैं. उनकी फॉर्म चिंता का विषय रही है. साथ ही जाहिर तौर पर धोनी के करियर की घड़ी भी आगे बढ़ती जा रही है, जब आप बड़े हो जाते हैं तो ये आसान नहीं होता है. आपके लिए ये कठिन से कठिन होता जाता है."
इस सीजन कितने मैच जीती सीएसके?
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अब तक 13 मैचों में केवल 3 जीत हासिल की है. जबकि 10 मैचोंमें हार का सामना करना पड़ा है. इतना ही नहीं इस बार अपने किले में भी सीएसके सेफ नहीं रही. पहले आरसीबी, फिर दिल्ली और आखिरी में एसआरएच ने भी चेपॉक में अपना झंडा फहरा दिया. 6 अंकों के साथ टीम 10वें पायदान पर है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.