क्रिकेट
Afghanistan Player Admit in India: अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शापूर जादरान एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए हैं और भारत की राजधानी दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है.
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शापूर जादरान एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए हैं और भारत की राजधानी दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है. दिल्ली में शापूर जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं. उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है. शापूर का इलाज बीते 4 महीनों से चल रहा है. वहीं अब शापूर के छोटे भाई ने उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.
कौनसी बीमारी का शिकार हुआ पूर्व क्रिकेटर?
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान एक गंभीर बीमारी का शिकार हो गए हैं और अपनी जिदंगी से संघर्ष कर रहे हैं. उन्हें एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) होने का पता चला है. बाएं हाथ के इस 38 साल के तेज गेंदबाज को फिलहाल नई दिल्ली के एक अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां जनवरी से उनका इलाज चल रहा था.
क्या है ये हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस?
हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) एक ऐसी बीमारी है. इस गंभीर बीमारी से ज्यादातर बच्चों को प्रभावित होते हैं. इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है और जरूरत से ज्यादा एक्टिव भी हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर में ज्यादा सूजन हो जाती है और अंदर के अंग जैसे बोन मैरो, लीवर, स्प्लीन और लिम्फ नोड्स को नुकसान पहुंचने लगता है.
शापूर के छोटे भाई ने दिया हेल्थ अपडेट
छोटे भाई गमार जादरान ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से शापूर जादरान कीउ हेल्थ को लेकर कहा, "ये एक बहुत ही गंभीर संक्रमण था. उनके पूरे शरीर में संक्रमण था, जिसमें टीबी भी शामिल था. ये उनके दिमाग तक भी फैल गया था, जिसका पता एमआरआई और सीटी स्कैन के बाद चला. डॉक्टर ने कहा था कि हम नियमित जांच के लिए आते रहें. उन्हें लगभग 20 दिन तक अच्छा महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें फिर से संक्रमण हो गया. तब हमने उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया." बता दें कि शापूर ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 मैच खेले हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से