क्रिकेट
Bad News in Asia Cup 2025: श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे के पिता का निधन हो गया है, जिसके बाद पूरा क्रिकेट जगत शोक मना रहा है.
एशिया कप 2025 में ग्रुप बी का आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया था. इस मैच के श्रीलंका ने 6 विकेट से अपने नाम किया और सुपर 4 के लिए क्वालिफाई कर लिया. लेकिन उनका जश्न मातम में बदल गया. दरअसल, अफगानी प्लेयर मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे के खिलाफ लगातार 5 छक्के लगाए, जिसके बाद वेल्लालागे पर दुखों का पहाड़ टूट गया. क्योंकि मैच के बाद उनके पिता का निधन हो गया.
वेल्लालागे के पिता का हुआ निधन
पिता का निधन सुनने के बाद भी उन्होंने अपने देश के लिए क्रिकेट खेला. हालांकि उन्होंने बता दिया है कि फैमिली से भी आगे उनके लिए उनका देश है. दुनिथ वेल्लालागे के पिता का निधन की खबर के बाद श्रीलंका के पूरे स्टाफ उन्हें संभालते हुए नजर आया. वेल्लालागे पर दुखों पहाड़ टूटा है, जिसके बाद पूरा क्रिकेट जगत हिल गया.
ऐसा रहा अफगानिस्तान-श्रीलंका मैच
अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए मोहम्मद नबी ने 22 गेंदों में 60 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका ने 18.5 ओवरों में ही टारगेट चेज कर दिया और 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की. टीम के लिए कुसन मेंडिस ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली.
श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद सुपर 4 में क्वालिफाई कर लिया. हालांकि अफगानिस्तान के लिए जीत बेहद जरूरी थी. अगर अफगानिस्तान जीत जाती, तो टीम के साथ-साथ श्रीलंका भी सुपर-4 में पहुंच जाती. करो या मरो मुकाबले में अफगानिस्तान को शिकस्त हाथ लगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.