Advertisement

Asia Cup 2025 की तारीखों का ऐलान, सितंबर में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत; जानिए पूरी डिटेल्स

Asia Cup 2025 Schedule And Dates: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप 2025 के लिए तारीखों और वेन्यू का ऐलान किया है.

Latest News
Asia Cup 2025 की तारीखों का ऐलान, सितंबर में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत; जानिए पूरी डिटेल्स

Asia Cup 2025 Schedule And Dates

Add DNA as a Preferred Source

एशिया कप 2025 के लिए तारीखों और वेन्यू का ऐलान हो गया है. ये टूर्नामेंट में भारत की मेजबानी में दुबई और अबुधाबी में खेला जाना है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इसकी जानकारी दी है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होनी है. आइए जानते हैं ये मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा और इसमें कितने टीमें हिस्सा ले रही हैं. आपको यहां टूर्नामेंट को लेकर पूरी जानकारी मिलेगी.

कब शुरू होगा एशिया कप 2025?

एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप 2025 की तारीखों का ऐलान किया है. एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितंबर से होगा और 28 सितंबर को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ये टूर्नामेंट में दुबई और अबु धाबी में भारत की मेजबानी में खेला जाना है.

मोहसिन नकवी ने एक्स पर लिखा, "दुबई में होने वाले एशिया कप 2025 की तारीखों का ऐलान करते हुए काफी खुशी हो रही है. ये टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा. हम शानदार क्रिकेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि जल्द ही इसके शेड्यूल का भी ऐलान होगा."

कितने टीमें लेंगी हिस्सा?

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की टीम शामिल हैं. हालांकि एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप लीग 2025 में भारत के पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तान लीजेंड्स टीम के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था.

किस फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट?

एशिया कप 2025 का आयोजन क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 में खेला जाएगा. क्योंकि भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 को केवल 7 महीने बचे हैं. इतना ही नहीं इससे पहले यानी 2023 में एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला गया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement