क्रिकेट
Shubman Gill Video: एशिया कप 2025 से पहले शुभमन गिल को इस शख्स ने उनके जन्मदिन पर लाल गुलाब दिया, जिसके बाद गिल ने काफी गजब का रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने हाल ही में 8 सितंबर को अपना 26वां जन्मदिन मनाया है. इस खास मौके पर शुभमन गिल ने दुबई में पार्टी भी की है. टीम इंडिया को एशिया कप 2025 में अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को खेलना था. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें एक शख्स ने लाल गुलाब दिया है. उसके बाद गिल भी शर्म से पूरे लाल पड़ गए. अब गिल की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
गिल को किसने दिया लाल गुलाब?
शुभमन गिल के जन्मदिन पर अभिषेक शर्मा ने उन्हें लाल गुलाब दिया है. हालांकि अभिषेक लाल गुलाब दे रहे हैं, तभी गिल शर्म से पूरे लाल पड़ जाते हैं. गिल का रिएक्शन इतना गजब था कि लोग उनकी वीडियो बार बार देख रहे हैं. अभिषेक और गिल की दोस्ती सभी जानते ही हैं. गिल के साथ कई क्रिकेटर्स खूब मस्ती करते हैं, जो उनके खास दोस्त हैं. उसमें अभिषेक का भी नाम है.
Abhishek Sharma Celebrating Shubman Gill Birthday pic.twitter.com/h2XAlQ3sfO
— Captain Gill (@GillThePrince) September 8, 2025
एशिया कप में बने उपकप्तान
शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 के बाद से कोई भी टी20 मुकाबला नहीं खेला था. ऐसे में एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया भी चुनी जानी थी. उसके बाद ऐसा लग रहा था कि गिल को मौका मिलना काफी मुश्किल है. लेकिन बीसीसीआई ने अपने फैसले से सभी को चौका दिया. क्योंरि भारतीय बोर्ड ने उन्हें टीम इंडिया की उपकप्तानी ही सौंप दी है. कहीं न कहीं बीसीसीआई ने ये साफ कर दिया है कि गिल तीनों फॉर्मेट में कप्तान बन सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.