Advertisement

यूपी- मथुरा में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, मथुरा- पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, पोस्टमैन की हत्या के आरोपियों से मुठभेड़, दूसरी मुठभेड़ में लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार, यूपी में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, मुठभेड़ में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार | बांग्लादेश में आज नई सरकार का शपथग्रहण, तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद चुनाव में हासिल की बड़ी जीत, | फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई पहुंचे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा, मुंबई में PM मोदी और मैक्रों की मुलाकात होगी, PM मोदी और मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक होगी, मुंबई से दिल्ली आएंगे PM मोदी और इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच कई अहम समझौते होंगे, 19 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे इमैनुएल मैक्रों, AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भी हिस्सा लेंगे दोनों

दिल्ली में IPL मैच के दौरान एक युवक से भिड़ गई लड़की, गाल पर मारे चांटे ही चांटे, वीडियो VIRAL

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में बड़ा बवाल देखने को मिला. इस मुकाबले के दौरान फैंस आपस में भिड़ गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दिल्ली में IPL मैच के दौरान एक युवक से भिड़ गई लड़की, गाल पर मारे चांटे ही चांटे, वीडियो VIRAL
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने की बीच आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला खेला गया. जिसमें दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में फैंस को खूब चौके- छक्के देखने को मिले. 

हालांकि मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी. जिसने सबका ध्यान अपनी खींचा है. दरअसल मुकाबले के बीच फैंस आपस में भिड़ गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

दिल्ली और मुंबई के मैच में जमकर हुई लड़ाई 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें फैंस की आपस में झड़प हो गए. इस लड़ाई में एक लड़की ने युवक के गाल पर जमकर चांटे मारे.  

हालांकि लड़ाई किस बात को लेकर हुई थी. इसका खुलास अबतक नहीं हो सका है. इस झड़प को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को भी बीच बचाव के लिए आना पड़ा.

यह भी पढ़ें- IPL 2025: करुण नायर ने आईपीएल में 2520 दिन बाद जड़ा अर्धशतक,  ट्रेविस हेड और ब्रावो की लिस्ट में हो गए शामिल

दिल्ली कैपिटल्स को घर पर मिली आईपीएल 2025 की पहली हार

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में पहली बार दिल्ली के अपने होम ग्राउंड पर मैच खेल रही थी. जहां उनका मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ था.

एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली इस सीजन लगातार 5 मैच जीत लेगी. मगर मुुंबई ने रोमांचक मैच में दिल्ली के विजयी रथ को रोक दिया. जिसके साथ ही डीसी को घरेलू मैदान पर कुल 45वीं हार झेलनी पड़ी है. 

मुंबई इंडियंस ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे. जिसका पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 193 रन पर ढेर हो गई. जिसमें करुण नायर ने 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement