क्रिकेट
Highest partnership in T20Is: जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में इतिहास रच दिया है और सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने वाली दूसरी जोड़ी बन गई है.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में इतिहास रच दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 258 रन बोर्ड पर लगाए हैं. इस दौरान जोस बेटलर ने 64 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों में नाबाद 95 रनों की पारी खेली और दोनों के बीच 233 रनों की पार्टनरशिप हुई है. इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पार्टनशिप करने के मामले में बटलर और ब्रूक की जोड़ी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. आइए जानते हैं कि टी20 में किन 5 जोड़ियों ने सबसे बड़ी पार्टनरशिप की हुई है.
हजरतउल्लाह जजई और उस्मान गनी
अफगानिस्तान के हजरतउल्लाह जजई और उस्मान गनी की जोड़ी का नाम लिस्ट में पहले पायदान पर है. उन्होंने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 236 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी. हालांकि, पिछले 7 सालों से उनके रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं सका है.
जोस बटलर और हैरी ब्रूक
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर और हैरी ब्रूक का नाम लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. साल 2026 में दोनों ने भारत के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी निभाई है. बटलर ने 131 रनों की शानदार पारी खेली और हैरी ब्रूक ने 86 रनों की पारी खेली.
एरोन फिंच और डी आर्की शॉर्ट
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एरोन फिंच और डी आर्की शॉर्ट ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 223 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी. उनके रिकॉर्ड को जजई और गनी ने तोड़ा था.
संजू सैमसन और तिलक वर्मा
भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन और तिलक वर्मा का नाम लिस्ट में चौथे स्थान पर है. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 210 रनों की नाबाद पार्टनरशिप हुई थी. हालांकि, सैमसन और तिलक इकलौती जोड़ी है, जिन्होंने भारत के लिए टी20 में 200 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की हुई है.
T20I में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से